{"_id":"6224b881472be754ec5ee18e","slug":"scooty-rider-dies-in-car-collision-kullu-news-sml4016627109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित कलाकेंद्र के पास शनिवार रात को कार और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कलाकेंद्र के बाहर सड़क पर एक कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार कलाकेंद्र के साथ वाली सड़क से मुख्य मार्ग के लिए आ रहा था, जबकि कार गांधीनगर से ढालपुर की तरफ जा रही थी। टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया। टक्कर की आवाज सुनकर कलाकेंद्र के पास जिला पुस्तकालय के बाहर खड़े कुछ लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। घायल को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गाड़ी चालक भुंतर की तरफ भाग गया। मृतक की पहचान बोधराज पुत्र बूटा राम निवासी गांव और डाकघर दीनानगर, मौहला बेरियां नजदीक रेलवे स्टेशन, जिला गुरदासपुर अमृतसर रोड, पंजाब के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बदाह में रहता था और दर्जी का काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और रविवार को जांच अधिकारी ने अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि हादसा कैसे हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।