फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Science Faculty will be studied in Gushaini School

गुशैणी स्कूल में होगी विज्ञान संकाय की पढ़ाई

Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Science Faculty will be studied in Gushaini School
बंजार की तीर्थन वैली की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी। संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। उममंडल बंजार की तीर्थन वैली की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में अब विज्ञान संकाय (नॉन मेडिकल) की पढ़ाई होगी। पहले चरण में इस साल ग्यारहवीं की कक्षाएं ही बैठेंगी। इसके बाद बारहवीं कक्षाएं शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।
नॉन मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने से ग्राम पंचायत मशयार, तुंग, शिल्ली, शरची, नोहांडा, पेखड़ी, कांडीधार, कलवारी, श्रीरीकोट आदि के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। स्कूल प्रबंधन ने पाठशाला में विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब गुशैणी के विद्यार्थियों को नॉन मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए 15 किलोमीटर दूर बंजार नहीं जाना पड़ेगा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार ग्यारहवीं की कक्षाएं बैठने के बाद बारहवीं की कक्षाएं शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यशपाल ने बताया कि लंबे समय से गुशैणी स्कूल में नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू करने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन

दस विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
गुशैणी स्कूल में शनिवार को दस विद्यार्थियों ने नॉन मेडिकल में दाखिला लिया है। अब धीरे-धीरे संख्या बढ़ती जाएगी। गुशैणी के स्थानीय निवासी हरीश शर्मा, देवेंद्र कुमार, सुंदर सिंह, चमन लाल, तिलक कुमार, कुशाल शर्मा ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से पाठशाला में मेडिकल, कॉमर्स संकाय की पढ़ाई भी शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू होने का विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला लेने के लिए 15 दिन का समय
गुशैणी पाठशाला के प्रधानाचार्य उत्तम ठाकुर ने बताया कि नॉन मेडिकल संकाय की कक्षाएं शुरू की जा रही है। विद्यार्थी 15 दिनों तक दाखिला ले सकते हैं। पहली बार पाठशाला में नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरु हो रही है।
शिक्षा विभाग का अच्छा निर्णय
अभिभावक तिलक ठाकुर बताया कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने गुशैणी स्कूल में नॉन मेडिकल संकाय की कक्षा शुरू करने का अच्छा निर्णय लिया है। बच्चों को घर के पास ही पढ़ाई की अच्छी सुविधा मिलेगी।

पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा बंजार
अभिभावक कमलेश शर्मा ने बताया कि अब बच्चों को नॉन मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बंजार नहीं भेजना पड़ेगा। इससे पैसे की बचत होगी। गांव के कई बच्चे नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed