{"_id":"6203f746e911c701964d3e8f","slug":"schools-opened-but-the-number-of-students-did-not-increase-kullu-news-sml399011438","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुले, पर नहीं बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुले, पर नहीं बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल खुले, पर नहीं बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या
जिले के स्कूलों में 60 फीसदी ही रहे उपस्थित, 40 प्रतिशत अभी तक अनुपस्थित
कुछ घरों में कर रहे पढ़ाई: वार्षिक परीक्षाओं के लिए माह से भी कम बचा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के ग्रीष्मकालीन स्कूल एक माह विद्यार्थियों के लिए खुल गए हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अब तक नहीं बढ़ पाई है। नौवीं से 12वीं तक कक्षाओं में 60 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
40 फीसदी विद्यार्थी अभी भी अनुपस्थित हैं। मौसम साफ होने के बाद भी विद्यार्थियों ने स्कूल आने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। स्कूल खुलने के पहले दिन 2385 विद्यार्थी ही पहुंच पाए थे। अब कुछ विद्यार्थी अपने घरों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को नौवीं कक्षा में 3444 में से 2034 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। दसवीं में 3439 में से 2008, 11वीं में 3703 में से 2499 और 12वीं कक्षा में 2861 में से 1809 विद्यार्थी स्कूल आए। चारों कक्षाओं में करीब 13447 विद्यार्थी हैं। इनमें से लगभग 8350 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे हैं। बता दें कि प्रदेश समेत कुल्लू जिले में शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का एक माह से भी कम का समय रह गया है, लेकिन विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहे हैं। एक माह पूर्व स्कूलों में विद्यार्थी की संख्या 90 से 95 फीसदी तक रहती थी।
कोरोना से प्रभावित हुई विद्यार्थियों की पढ़ाई
जिले में हाल ही में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। इससे विद्यार्थी अब पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। इसका असर वार्षिक परीक्षाओं में सामने आएगा। स्कूलों में 50 फीसदी क्षमता केे साथ विद्यार्थियों को बैंच पर बैठाया जा रहा है। सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया है। एक बैंच पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जा रहा है। स्कूलों में प्रार्थना सभी और खेलकूद सहित एकत्रित होने वाली अन्य गतिविधियों पर सरकार ने रोक लगाई है।
विज्ञापन
65045 की अभी ऑनलाइन लग रहीं कक्षाएं
जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक 65045 विद्यार्थियों की अभी ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही हैं। बिना सिग्नल वाले दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापक विद्यार्थियों को घर-घर जाकर पढ़ा रहे हैं। सप्ताह में दो से तीन दिन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू डॉ. शांति लाल शर्मा ने बताया कि स्कूलों में धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को 8350 विद्यार्थी उपस्थित रहे हैं।