फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Schools opened again after seven days, 15 thousand made attendance

आठवीं से 12वीं तक के 15269 विद्यार्थी आए स्कूल

Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Schools opened again after seven days, 15 thousand made attendance
कुल्लू में दीपावली के चलते बंद स्कूल सोमवार को खुलते ही कोविड नियमों के तहत कक्षा लगाते अध्यापक। - फोटो : Kullu
कुल्लू। दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से दोबारा स्कूल और महाविद्यालय खुल गए हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक से सात नवंबर तक छुट्टियां की गई थी। सात दिन बाद नियमित कक्षाएं लगने से विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। शिक्षा विभाग अभी आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं ही लगा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के महाविद्यालयों में भी पूर्व की भांति कक्षाओं में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही विद्यार्थियों को बुलाया गया। सोमवार को 65 फीसदी विद्यार्थी कक्षाएं लगाने स्कूल पहुंचे हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी की है। पालन करवाने के लिए प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन कुल्लू के विभिन्न स्कूलों में 15269 विद्यार्थी स्कूल आए। इन विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। कक्षाओं में इन विद्यार्थियों को उचित दूूरी में बैठाया गया।
विज्ञापन

सात दिनों के अंतराल के बाद सोमवार को आठवीं से 12वीं और यूजी कक्षाओं के हजारों विद्यार्थियों ने पढ़ाई की। उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल ने कहा कि कुल्लू के स्कूलों में छुट्टियों के उपरांत पहले दिन आठवीं कक्षा के 2312, 9वीं के 3292, दसवीं के 3513, 11वीं के 3530 और 12वीं के 2622 उपस्थित रहे। महाविद्यालयों में भी कम ही विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। इनकी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed