फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Schools in Kullu distt shining with children

स्कूलों में रौनक, बढ़ रही बच्चों की संख्या

Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Schools in Kullu distt shining with children
कुल्लू में बुधवार को स्कूल बच्चों को लेकर पहुचें अभिभावक। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले के स्कूलों में प्रतिदिन बच्चों की रौनक बढ़ती जा रही है। स्कूल ओने वाले बच्चों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले के 760 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पांच फीसदी बच्चों की संख्या स्कूलों में बढ़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को नौ फीसदी बच्चों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभिभावक भी बिना किसी डर से बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। जिले में तीसरे दिन पहली में 3480 और दूसरी कक्षा में 3490 नौनिहाल उपस्थित रहे। बच्चों की उपस्थिति का कुल आंकड़ा 6970 पहुंच गया है। मंगलवार को 6682 बच्चों की संख्या स्कूल में दर्ज की गई थी। अब 84 फीसदी विद्यार्थियों ने अध्यापकों के सामने बैठकर कक्षाओं में पढ़ाई की।
विज्ञापन

स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कक्षाओं में विद्यार्थियों को एक-दूसरे से उचित दूरी में बैठाया गया। गौरतलब है कि कोरोना काल में 21 माह बाद प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए हैं। हालांकि, जिले के स्कूलों में दूसरे दिन भी कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना बचाव को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जिले में तीसरे दिन बच्चों की संख्या पांच फीसदी तक बढ़ी है। बुधवार को पहली में 3480 और दूसरी कक्षा में 3490 विद्यार्थियों ने स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करवाई। अब दोनों कक्षाओं में बच्चों की कुल संख्या 6970 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed