फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   School cadets learn the technique of flying aircraft

Kullu News: स्कूली कैडेट्स ने एयरक्राफ्ट उड़ाने की सीखी तकनीक

Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
School cadets learn the technique of flying aircraft
पटियाला में फ्लाइंग प्रशिक्षण में लिया हिस्सा
विज्ञापन

फील्ड लेआउट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ली ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के एनसीसी कैडेट्स ने एयर क्राफ्ट उड़ाने की तकनीक सीखी। कैडेट्स ने एविएशन क्लब पटियाला में 13 और 14 फरवरी को एनसीसी एयरविंग यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा की अगुवाई में प्रशिक्षण लिया। उन्होंने एयर फील्ड लेआउट, एयर ट्रैफिक कंट्रोल तथा एयरक्राफ्ट के बारे जानकारी ली। इसके साथ कैडेट्स ने स्वयं भी उड़ान भरी।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय के कैडेट्स सार्जेंट सुदर्शन नेगी, कैडेट प्रिया देवी और गायत्री ठाकुर ने एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार महाजन ने बताया कि शिविर में विद्यालय के तीन कैडेट्स ने भाग लिया और एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग प्रशिक्षण से लौटे कैडेट्स का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed