{"_id":"6666f17a66e140eeb3057e10","slug":"school-buses-stuck-in-jam-for-hours-situation-out-of-control-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124439-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: घंटों जाम में फंसी स्कूल बसें, हालात बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: घंटों जाम में फंसी स्कूल बसें, हालात बेकाबू
विज्ञापन
फोटो सहित...
मनाली में सैलानियों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्था पड़ी छोटी
दस मिनट के सफर को लग रहा एक घंटा से ज्यादा का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मैदानी इलाकों की तपिश से बचने के लिए मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से व्यवस्था और तमाम इंतजाम छोटे पड़ गए हैं। जाम में फंसने से पर्यटकों के घूमने का कार्यक्रम भी परेशानी भरा बन रहा है। सोमवार को हिडिंबा मंदिर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्कूल बसें भी घंटों तक जाम में फंसी रहीं। इसके अलावा मनाली से अटल टनल और रोहतांग मार्ग पर भी जगह-जगह जाम से परेशानी उठानी पड़ रही है।
मनाली में जाम की सबसे अधिक समस्या मनाली बाजार से सर्किट हाउस, सर्किट हाउस से हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली जाने वाली सड़क पर है। सोमवार को बाजार से लोगहट्स और हिडिंबा मंदिर मार्ग पर शृंगार होटल तक लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूल के बच्चे घंटों तक फंसे रहे। फोरलेन पुल से अटल टनल और रोहतांग जबकि कुल्लू की तरफ रांगड़ी तक दिनभर वाहन रेंगते रहे।
एनएचएआई ने कहीं पर सड़क फोरलेन तो कहीं डबललेन कर रखी है। इससे भी जाम की समस्या पैदा हो रही है। उस पर यातायात नियंत्रण के लिए मनाली में पर्याप्त पुलिस जवान भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा हिडिंबा मंदिर, लोगहट्स, सिविल अस्पताल जाने वाली सड़क पर ही वाहनों को पार्क किया रहा है। इस वजह से कई बार जाम बेकाबू हो रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस यातायात नियंत्रण का प्रयास कर रही है। जगह-जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। संवाद