फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   scam in humuda plots

बजौरा में हिमुडा के तीन दर्जन प्लाटों में करोड़ों का घपला

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
scam in humuda plots
कुल्लू। जिला कुल्लू के बजौरा स्थित शाहीनाला के पास हिमुडा की कालोनी में प्लॉट बेचने पर करोड़ों का घपला होने का आरोप है। यहां पर हिमुडा ने 46.19 बीघा पर करीब 100 प्लॉट बेचे हैं।
विज्ञापन

इसमें करीब तीन दर्जन प्लॉटों को बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा खरीदा गया था और बाद में उन्हें लाखों रुपये में बेचा दिया गया। इसमें पंजाब, दिल्ली, असम, केरल, मुंबई सहित कई राज्यों के लोग शामिल हैं। वहीं एनएचपीसी के भी कुछ अधिकारियों ने भी इन प्लॉटों को खरीदा है। प्लॉट बेचने में धारा 118 का उल्लंघन किया है और अब इसकी शिकायत उपायुक्त कुल्लू से की है। वहीं डीसी कुल्लू ने इसकी जांच तहसीलदार भुंतर को सौंपकर जांच रिपोर्ट मांगी है। वहीं प्लॉटों पर स्टांप ड्यूटी पर करोड़ों रुपये की चोरी का आरोप है।
विज्ञापन

उपायुक्त को दी शिकायत में कहा है कि शिकायतकर्ता ने कहा कि बजौरा के पास हिमुडा कालोनी शाहीनाला में बड़े पैमाने पर धारा 118 का उल्लंघन हुआ है। गैर कृषक या गैर हिमाचली, हिमाचल राज्य सरकार भूमि सुधार अधिनियम-1972 की धारा 118 में प्लॉट व भवन आवंटित कर सकता है। मगर इन्हें किसी गैर हिमाचली को बेच नहीं सकता है। जबकि हिमुडा के करीब तीन दर्जन से अधिक प्लॉटों को बाहरी लोगों ने पहले खरीदा और बाद में इन्हें बेच दिया है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 40 प्लॉट हैं, इसमें लगभग आधा दर्जन खाली पड़े हैं। जबकि नियम में प्लॉट को सिर्फ हिमाचली को ही बेचने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमर सिंह ने कहा कि इसमें स्टांप ड्यूटी में भी सरकार को भारी चूना लगा है। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि शिकायत मिली है और इसकी जांच कर तहसीलदार भुंतर से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed