{"_id":"67bdd66cdb1f9f422a0ddd23","slug":"sarsei-panchayat-launched-a-campaign-against-drugs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-141964-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति
Wed, 26 Feb 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरकता रैली में शामिल सरसेई पंचायत के महिला मंडल। -स्रोत : जागरूक पाठक
हरिपुर/पतलीकूहल (कुल्लू)। चिट्टे सहित तमाम नशे के खिलाफ अब मातृशक्ति आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। महिलाएं अब नशे के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने सहित लोगों जागरूकता का भी संदेश दे रही हैं।
ऊझी घाटी की सरसेई पंचायत के आह्वान पर मंगलवार को महिला मंडलों, युवक मंडल और स्वयंसेवी संगठनों ने सरसेई बाजार में रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। पंचायत प्रधान सरला देवी ने कहा कि नशे के बढ़ते खतरे पर रोक लगाने के लिए सामूहिक जागरूकता जरूरी है। सेवानिवृत्त डीआईजी शेर सिंह ने चिट्टा तस्करी पर चिंता जताते हुए युवाओं से इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
रैली में जागृति महिला मंडल दशाल, बाल गोपाल स्वयं सहायता समूह सरसेई, देव भूमि महिला मंडल सरसेई, गौरी शंकर महिला मंडल दशाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।