फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj-Shanshar route bus is coming till Newly only, passengers worried

Kullu News: सैंज-शैंशर रूट की बस न्यूली तक ही आ रही, यात्री परेशान

Mon, 25 Dec 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sainj-Shanshar route bus is coming till Newly only, passengers worried
न्यूली (कुल्लू)। सैंज-न्यूली-शैंशर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है। बस शैंशर से 14 किलोमीटर पीछे पावर हाउस न्यूली से ही लौट रही है। इस कारण शैंशर की सवारियों को 14 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो साल से सात ग्राम पंचायतों को यह दिक्कत उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों, मरीजों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के बार-बार आग्रह के बावजूद निगम बस को शैंशर तक नहीं चला रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस पूर्व में सुबह 06:45 बजे शैंशर से सैंज, 11:15 बजे सैंज से शैंशर, 01:15 बजे शैंशर से सैंज और शाम 04:45 बजे सैंज से शैंशर के लिए रवाना होती थी। शैंशर में ही बस का रात्रि ठहराव होता था। दो साल से बस सेवा न्यूली पावर हाउस तक ही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण नीमत राम, भोला राम, आलम चंद, रामलाल, भगत राम ने कहा कि शैंशर तक बस न चलने से करीब सात पंचायतों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कहा कि सैंज-शैंशर रूट पर बस चलने से ग्राम पंचायत सुचैहण, रैला-एक, रैला-दो, शांघड़, शैंशर, गाड़ापारली और देहुरीधार के ग्रामीणों को सुविधा मिलती थी।

अब टैक्सी का भारी भरकम किराया अदा करना पड़ रहा है। बस अड्डा प्रभारी औट भुवनेश्वर दत्त ने कहा कि रूट परमिट न होने के चलते बस न्यूली पावर हाउस तक चलाई जा रही है। न्यूली से आगे शैंशर तक बस सेवा जारी रखने के लिए परमिट की अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed