फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj Road remained closed for 14 hours due to debris at Pagalnala.

Kullu News: पागलनाला में मलबा आने से 14 घंटे बंद रहा सैंज मार्ग

Mon, 12 Oct 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sainj Road remained closed for 14 hours due to debris at Pagalnala.
न्यूली (कुल्लू)। लारजी-सैंज मार्ग पर पागलनाला में मलबा आने से सड़क करीब 14 घंटे तक बंद रही। रविवार शाम करीब सात बजे क्षेत्र में हुई बारिश के बाद नाले में भारी मात्रा में मलबा आ गया, जो सड़क पर जमा हो गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और दोनों ओर वाहन फंस गए। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार सुबह मशीनें लगाकर मलबा हटाया। करीब नौ बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

रातभर मार्ग बंद रहने से पर्यटक वाहनों सहित कई वाहन फंसे रहे। सोमवार सुबह सब्जी मंडियों की ओर जाने वाले वाहन भी घंटों तक रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। इनमें क्षेत्र की 16 पंचायतों से सब्जियां और फल लेकर जा रहे वाहनों के साथ दूध की गाड़ियां भी शामिल थीं। मार्ग बंद रहने से सब्जियों और फलों की मंडियों तक आपूर्ति में देरी हुई, जिससे किसानों और बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, घाटी से लौट रहे पर्यटकों को भी कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि विभाग ने मौके पर मशीनें तैनात कर सड़क पर जमा मलबा हटाया। इसके बाद मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed