फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj College will get its own building, 12 crores will be spent

सैंज कॉलेज को मिलेगा अपना भवन, 12 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 20 Feb 2022 09:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:08 PM IST
विज्ञापन
Sainj College will get its own building, 12 crores will be spent
हरिराम चौधरी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू) उप तहसील सैंज के विद्यार्थियों को अब बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी। उप तहसील मुख्यालय में करीब 12 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉलेज परिसर का निर्माण होगा।
हालांकि सैंज में वर्ष 2016 से कॉलेज शुरू हुआ है। भवन न होने के कारण कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कमरों में चल रही हैं। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिसर के निर्माण का टेंडर लोक निर्माण विभाग ने करवा दिए हैं। राजधानी शिमला की एक एजेंसी को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साढ़ेे चार करोड़ के बजट के साथ सैंज कॉलेज की घोषणा की थी। भूमि हस्तांतरण और तकनीकी स्वीकृति लेने में काफी समय लगा। हाल ही में सरकार ने इस कॉलेज के लिए आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी कर दिया है। सैंज मेला मैदान के पास 38 बीघा की भूमि पर परिसर की नींव तैयार की जा रही है। अभिभावक ओम प्रकाश ठाकुर, ख्याले राम ठाकुर, शेर सिंह, मोतीराम ठाकुर, राजकुमार, पूर्ण चंद, हीरा सिंह, केशव राम, मोहर सिंह ने कहा कि सैंज में आधुनिक कॉलेज परिसर बनने से घाटी के विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल होगा। इस सत्र में सैंज कॉलेज में 280 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में घाटी की 20 पंचायतों के विद्यार्थियों को घर-द्वार बेहतर शिक्षा मिलेगी। फिलहाल अपना परिसर और अन्य सुविधाएं न होने से सैकड़ों छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 60 किमी दूर कुल्लू, 30 किमी दूर पनारसा और 45 किमी दूर बंजार जाना पड़ रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि निर्माण कमेटी का गठन किया गया है और विभाग की निगरानी में काम चल रहा है। निर्धारित समय में काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिलेगी घर-द्वार सुविधा
कॉलेज के प्रधानाचार्य नारायण ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को सैंज कॉलेज में अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। 38 बीघा वन भूमि कॉलेज के नाम हो चुुकी है। उप तहसील कार्यालय के साथ कॉलेज परिसर का निर्माण चल रहा है। भवन बनते ही दूर के कॉलेजों में पढ़ रहे घाटी के सैकड़ों छात्रों को घर-द्वार बेहतर शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पंचायतों के छात्रों को मिलेगी राहत
कॉलेज परिसर बनने से घाटी की देहुरीधार, शैंशर, गाड़ापारली, शांघड़, सुचैहण, बनोगी, दुशाहड़, धाउगी, कनौन, लारजी, कोटला, चकुरठा, थाटीबीड़, गोपालपुर, भलाहण, तलाड़ा, देवगढ़ गोही, रैला-1, रैला-2 पंचायतों के छात्रों को सुविधा मिलेगी। उनको उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
हर सुविधा से लैंस होगा कॉलेज परिसर
कॉलेज के परिसर में एक छत के नीचे एक साथ कई सुविधाएं मिलेंगी। यहां आधुनिक कक्षाएं, मीटिंग हाल, कार्यालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेल मैदान सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। कला, वाणिज्य, साइंस आदि संकाय की कक्षाएं चलाई जाएगी। मल्टीपर्पज हाल बनाने की योजना है। इसमें आधुनिक स्टेज की सुविधा रहेगी। कई इंडोर खेलों के अलावा लेक्चर थियेटर व ऑडिटोरियम की भी सुविधा मिलेगी।

कडी मेहनत का फल है सैंज कॉलेज : शौरी
बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज कॉलेज परिसर के निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की है। आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत करवाया गया। भूमि हस्तांतरण की तमाम औपचारिकताएं पूर्ण करवाई गई और तकनीकी दस्तावेज तैयार कर काम शुरू किया गया है। सरकार बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रही है। जल्द ही सैंज कॉलेज का परिसर तैयार कर सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed