फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sada will put a dent in your pocket along with collecting garbage from home in Manikaran, Kasol

Kullu News: मणिकर्ण, कसोल में घर से कूड़ा उठाने के साथ ही जेब में सेंध लगाएगा साडा

Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sada will put a dent in your pocket along with collecting garbage from home in Manikaran, Kasol
कुल्लू। जिले के विशेष क्षेत्र मणिकर्ण और कसोल में घर-घर से कूड़ा-कचरा उठाने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। विशेष क्षेत्र विकास अभिकरण (साडा) ने शुल्क की दरें निर्धारित कर दी हैं। इसमें घरों से 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा जबकि होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों से करीब 1,000 से 3,000 रुपये तक शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई साडा की बैठक में घर-घर से कूड़ा उठाने का निर्णय लिया गया। इसमें मकान, ढाबा संचालकों और होटलों से अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है। दस कमरों से अधिक के होटल और रेस्तरां को 3,000, दस कमरों तक के होटलों से 2,000, ढाबा संचालकों से 1,000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। घरों के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित की गई है। मणिकर्ण और कसोल में कूड़े को एकत्र कर इसका उचित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मणिकर्ण में गारबेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार किया जाएगा। इस पर तेजी से कार्य किया जाएगा। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण में पर्यटन विभाग के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत के लिए जब तक विभाग जियोलॉजिस्ट सर्वे नहीं करता तब तक साडा की ओर से क्षेत्र की बाड़बंदी की जाए। जर्जर भवन को असुरक्षित घोषित किया जाए, ताकि इससे कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मणिकर्ण पंचायत में गारबेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेचर पार्क में इंटरप्रिटेशन सेंटर एवं पार्किंग का प्राक्कलन तैयार करने, कसोल स्कूल के खेल मैदान की भूमि की बाड़बंदी करने के लोक निर्माण को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। पुलिस चौकी मणिकर्ण को स्तरोन्नत कर थाना और साडा के कार्यालय के लिए कसोल में भूमि चिह्नित की जाएगी।
बैठक में कसोल में दो जगह ड्रेन निर्माण और साडा बैरियर के पास सड़क की मरम्मत के लिए 10-10 लाख रुपये की मंजूरी दी। इस दौरान जिला नगर योजना अधिकारी रसिक शर्मा, एसडीएम विकास शुक्ला, डीएफओ प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएस नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद

...........
विशेष क्षेत्र कसोल और मणिकर्ण में अब घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए फीस की दरें निर्धारित कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है।
-सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed