{"_id":"66c73db0ae39879a2203c43c","slug":"rujag-shalang-road-will-remain-closed-till-25th-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129307-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 25 तक बंद रहेगी रुजग-शालंग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 25 तक बंद रहेगी रुजग-शालंग सड़क
विज्ञापन
अस्थायी रूप से लगाए बेली ब्रिज को बदलेगा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की रुजक-शालंग सड़क में शालंग के पास बेली ब्रिज को बदला जाएगा। वर्ष 2023 में आई आपदा के बाद यहां पर अस्थायी रूप से बेली ब्रिज लगाया गया था। उस समय सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन अब सड़क बनकर तैयार हो गई है। इस पुल को उचित स्थान पर बदला जाना है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।
बेली ब्रिज बदलने के कार्य के चलते शुक्रवार से लेकर 25 अगस्त तक रुजक-शालंग सड़क में वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां पर युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा। बेली ब्रिज का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी। हालांकि तीन दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि बेली ब्रिज बदलने के कार्य के कारण रुजक-शालंग सड़क 23, 24 और 25 अगस्त को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। संवाद