{"_id":"e35376a369c61d2ef272a733ec590631","slug":"rudra-club-won-in-basketball-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्र बास्केबाल टीम ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्र बास्केबाल टीम ने जीती प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 29 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल-स्पीति बास्केटबाल संघ तथा कुल्लू जनजातीय हास्टल के संयुक्त तत्वावधान में ढालपुर में विंटर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 15 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
समापन समारोह में जिला भाजपा लाहौल-स्पीति के पूर्व महामंत्री जवाहर शर्मा बतौर मुख्यमंत्री शरीक हुए। जवाहर शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संघ के संयुक्त सचिव जॉन सिंह प्रेमी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में रुद्रा टीम ने भुंतर की टीम को कड़े मुकाबले में चार अंकों से हरा कर प्रतियोगिता जीती। रुद्रा टीम ने 76, जबकि भुंतर की टीम ने 72 अंक बटोरे।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जवाहर शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ शारीरिक तौर पर दक्ष होना भी अनिवार्य प्रतियोगिता के लिए जवाहर शर्मा ने आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।
विज्ञापन