फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rudra club won in Basketball

रुद्रा क्लब बना बास्केटबाल चैंपियन

Mon, 23 Nov 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 23 Nov 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
Rudra club won in Basketball

ढालपुर मैदान में बास्केटबाल कोर्ट में खेली गई तीन दिवसीय स्वर्गीय मनोज शर्मा मेमोरियल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल के बास्केटबाल कोच को याद करना और अपने कोच के लिए ट्रॉफी का आयोजन करना काबिले तारीफ है। इससे पहले प्रतियोगिता का सेमीफाइनल डे स्टार कुल्लू और लाहौल स्पीति की टीम के बीच खेला गया।


इसमें लाहौल की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुद्रा क्लब और लाहौल-स्पीति की टीम के बीच हुआ। इसमें रुद्रा क्लब कुल्लू की टीम ने चार अंकों से जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान सुखदास नैय्यर, जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा, लेफ्टिनेंट कमांडर होमगार्ड उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed