फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   roster

बीडीसी के आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Fri, 18 Dec 2020 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
roster
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के स्पीति उपमंडल में भी चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम काजा ने शुक्रवार को स्पीति के 15 बीडीसी वार्डों और 67 पंचायत वार्डों के लिए रोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

बीडीसी के कुल 15 वार्डों में से आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। छह वार्ड पर अनुसूचित जनजाति और एक वार्ड अनारक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजातीय महिला के वार्ड लोसर, किब्बर-एक, किब्बर-दो, काजा-दो, डेमूल, लालूंग, सगनम तथा डंखर तथा अनुसूचित जनजाति के खुरिक, हल, काजा-एक, लांगचा, ताबो और कुंगरी को आरक्षित किया गया। एक मात्र ग्यू वार्ड को अनारक्षित किया गया। इसके अलावा पंचायत के वार्ड में लोसर पंचायत के वार्ड लोसर-एक, क्योमो, हंस को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। लोसर-दो और क्योटो को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया है। खुरिक पंचायत का वार्ड रंगरिक-एक आर खुरिक को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, रंगरिक-तीन वार्ड को अनुसूचित जाति महिला, रंगरिक-दो और सुमलिंग को अनुसूचित जनजाति के लिए, हल पंचायत का वार्ड हल-एक व पंगमो अनुसूचित जनजाति महिला, पंगमो दो अनुसूचित जनजाति महिला तथा हल-दो मारंग वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया है। किब्बर पंचायत के चिच्चम-दो, किब्बर-एक और किब्बर दो अनुसूचित जनजाति महिला को, चिच्चम-एक और कीह को अनुसूचित जनजाति के लिए, काजा पंचायत का काजा-दो, काजा-चार, क्योलिंग तथा काजा छह वार्ड को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रखा है। काजा-एक अनारक्षित तथा काजा-तीन और काजा का वार्ड सात अनुसूचित जनजाति के लिए, लांगचा पंचायत का वार्ड लांगचा-एक, लांगला-दो तथा हिक्कम-एक वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, हिक्कम-दो और कोमिक वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया है। डेमूल पंचायत का वार्ड लारा और डेमूल-तीन को अनुसूचित जनजाति के लिए, डेमूल-दो को अनुसूचित जाति, लिदांग, डेमूल वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, डंखर पंचायत का डंखर-एक, माने योंगमा-एक तथा मोन गोंग्मा को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, डंखर-दो और माने योंगमा-दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

इन पंचायतों में रहेगी यह स्थिति
लांलूग पंचायत का वार्ड लालूंग-एक, लालूंग-तीन और रामा वार्ड को भी अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, लालूंग-दो और लालूंग-चार को अनुसूचित जनजाति, ग्यू पंचायत के वार्ड हुरलिंग-एक, ग्यू-एक और दो अनुसूचित जनजाति महिला, हुरलिंग दो अनारक्षित तथा ग्यू तीन अनुसूचित जनजाति के लिए, ताबो पंचायत का वार्ड लरी, ताबो-एक को अनुसूचित जनजाति तथा ताबो-दो, पोह-एक और दो को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रखा है। कुंगरी पंचायत का वार्ड भर, कुंगरी और तंगती को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, गूलिंग और अप्पर गूलिंग को अनुसूचित जनजाति, सगनम पंचायत को वार्ड सगनम-एक, खर और तेलिंग को अनुसूचित जनजाति महिला और सगनम-दो मुद वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed