फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads closed, markets empty, crisis deepens on apple season

Kullu News: सड़कें बंद, मंडियां सूनीं, सेब सीजन पर गहराया संकट

Fri, 29 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 29 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Roads closed, markets empty, crisis deepens on apple season
सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे बागवान, सब्जी मंडियों में भी पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

मनाली-कुल्लू और मंडी जिले की 160 सड़कें खुलने का बेसब्री से इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद मौसम खुल गया है। हालांकि शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। बाद में कुल्लू और लाहौल में धूप खिल गई। बावजूद इसके किसान-बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं।
जिले की सब्जी मंडियों और बगीचों में सन्नाटा पसरा है। मनाली-कुल्लू और मंडी की मुख्य सड़क के साथ 160 सड़कें खुलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में अभी 60 फीसदी से भी ज्यादा सेब बगीचों में ही है।
विज्ञापन

लगातार तीन दिनों से हुई बारिश की वजह से जगह-जगह पर मुख्य और संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसान-बागवान अपना उत्पाद सब्जी मंडियों में भेजने में असमर्थ हैं। बागवानों का कहना है कि मंडियों में व्यापारी सेब की खरीद नहीं कर रहे हैं। कुछ व्यापारी जोखिम लेकर सेब औने-पौने दाम से खरीद रहे हैं। घाटी के प्रगतिशील बागवान विजय पठानिया,
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश शर्मा, चमन ठाकुर, निहाल चंद और देवराज नेगी ने कहा कि सड़कें बाधित होने से बागवान सेब तुड़ान नहीं कर पा रहे है। फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा बताते हैं कि बागवान अपना सेब स्थिति सामान्य होने की सूरत में ही मंडियों में भेजें। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी मांग की है कि सड़कों को बहाल करने के लिए दिन-रात कार्य करें जिससे करोड़ों का सेब बागवान मंडियों में समय पर भेज सकें।
--
जिले में करीब डेढ़ सौ से भी अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। इस कारण बागवान सेब का तुड़ान और भरने में पसोपेश में हैं। मनाली-कुल्लू और मंडी के रोड सरकार और प्रशासन को युद्ध स्तर पर कार्य कर बहाल शीघ्र करने चाहिए जिससे बागवान अपने उत्पाद समय पर भेज सकें।

- मनोज शर्मा, बागवान
--
भारी बारिश के कारण जिले की मुख्य और संपर्क सड़कें बाधित होने की वजह से बागवानों सेब को मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मंडियों में भी व्यापारी रिस्क लेकर सेब खरीद रहे हैं। ऐसे में बागवानों को औने-पौने दाम भी मिल रहे हैं। - शुभम भंडारी, बागवान

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed