{"_id":"67190382e73b3d060900b9eb","slug":"road-not-built-in-45-years-foundation-stone-laid-thrice-kullu-news-c-89-1-klu1001-133417-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 45 साल में नहीं बनी सड़क, तीन बार कर दिए शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 45 साल में नहीं बनी सड़क, तीन बार कर दिए शिलान्यास
Thu, 24 Oct 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
45 वर्षों से निर्माणाधीन तलाड़ा कुल्हागाड़ संपर्क सड़क। -संवाद
सैंज (कुल्लू)। 45 सालों में तीन बार शिलान्यास करने के बावजूद बंजर विधानसभा क्षेत्र की तलाड़ा-कुल्लागाड़ सड़क नहीं बन सकी है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत तलाड़ा और भलाण पंचायत के गांवों को जोड़ने के लिए सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना था। मगर अब बजट के अभाव में निर्माण कार्य अधर में लटक गया है।
लाड़ा-कुल्हागाड़ सड़क का शिलान्यास तीन बार हो चुका है। पहले वर्ष 1978 में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इसके बाद 1992 में तत्कालीन मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर और आखिरी बार वर्ष 2020 में विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस सड़क का शिलान्यास किया। तीन बार सड़क का शिलान्यास होने के बावजूद इसका निर्माण पिछले 45 वर्षों से अधर में लटका हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सड़क के लिए अपनी निजी भूमि दान की। आवश्यक फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने और डीपीआर तैयार करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। सात किलोमीटर लंबी तलाड़ा-कुल्हागाड़ सड़क का तलाड़ा गांव और देवगढ़ गोही पंचायत के देवधार गांव से यानी दोनों तरफ से सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन बीच में 500 मीटर का हिस्सा अभी तक नहीं बन सका है। इसके लिए विभाग के पास बजट ही नहीं है।
विज्ञापन
इससे लोग लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैंं। ग्राम पंचायत भलाण के प्रधान पूर्ण चंद, उप प्रधान भोजराज, पूर्व प्रधान टीकम राम पहाड़िया, गीता देवी ने कहा कि विभाग और सरकार ने 45 वर्षों में सड़क के नाम पर सिर्फ शिलान्यास के पत्थर ही जड़े हैं। पूर्ण चंद ने कहा कि ग्रामीण सड़क निकलने की आस लगाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अधर में लटके सड़क के निर्माण कार्य से दो पंचायतों के लोग परेशान हैं, ग्रामीणों का गुस्सा भी फूटने वाला है। ब्रैहिण, घाट, राऊगी, बागी, परगना, खनियारगी, फलोहू, माटाकोतना, मठैणा, माहली, कीमण, नौणू आदि गांवों ग्रामीणों को सड़क सुविधा न होने के चलते परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर वे अपने कृषि व बागवानी उत्पादों को मंडियों तक समय पर नहीं पहुंचा पाते।
चुनाव के दौरान मुद्दा बनती है सड़क
चुनाव के दौरान उक्त सड़क बड़ा मुद्दा बनती है, लेकिन सरकार बनने के बाद मामला ठंडा पड़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि पिछले 45 साल से बन रही तलाड़ा-कुल्हागाड़ संपर्क सड़क के लिए बजट का प्रावधान कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
सड़क के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। जल्द ही सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा।
-चमन सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी