फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road closed due to sliding

जिले में जगह-जगह भूस्खलन, 25 सड़कें बंद

Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
road closed due to sliding
मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड के पास गिरी एक विशालकाय चट्टान। जिससे घंटों हाईवे तीन बंद रहा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले में चार दिन हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले में कई संपर्क सड़कें बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गई हैं। जिला कुल्लू में रविवार रात भारी बारिश हुई। सुबह 11 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद मौसम खुला। मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद जिले में 25 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। सेब सीजन के बीच बारिश से सड़कें बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रविवार रात हुई बारिश के बाद कुल्लू उपमंडल के तहत आने वाली बढ़ई बागन पीज सड़क, छुरला-खणीपांद सड़क, छरोड़नाला से कशावरी छमाहण सड़क, शेताजोल-लाशणी, लाशणी- शंगटेहड़ सड़क, दोहरनाला से चेष्टा, ब्यूंसबाई से भुलंग सड़क, दोहरानाला से डाबरी सहित अन्य सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ मनाली उपमंडल में नेशनल हाईवे से बराण सड़क, बंजार उपमंडल में बंजार खाबल सड़क सहित कुल 13 सड़कें बंद हैं। निरमंड खंड में भी पांच सड़कें बाधित हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिले में कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। ऐतिहासिक गांव मलाणा को जोड़ने वाली जरी-मलाणा सड़क में भी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। उपायुुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम को देखते हुए लोगों को नदी, नालों से दूर रहने की अपील की गई है। वहीं बारिश का क्रम रुकते ही नांगचा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ी सड़क को खोलनेे का काम शुरू किया गया। ग्राम पंचायत जिंदौड़ के प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि शौयरी मेले के चलते लोगों को आवाजाही करने में मुश्किल पेश आ रही है। इसलिए सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed