फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road accidents will reduce only by following traffic rules: Sanjeev

यातायात नियमों के पालन से ही कम होंगे सड़क हादसे : संजीव

Tue, 30 Jan 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 30 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road accidents will reduce only by following traffic rules: Sanjeev
भुंतर (कुल्लू)। यातायात नियमों की अनदेखी के कारण ही सड़क हादसे होते हैं। नशा कर, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने से ही हादसों की आशंका बढ़ जाती है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने।
विज्ञापन

अगर हम यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क हादसों में भी कमी आएगी। मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्यातिथि एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर क्राइम और यातायात नियमों पर जागरूक किया। कहा कि प्रदेश में हर साल करीब 3,000 सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन

इनमें से औसत करीब 1,000 लोगों की जान चली जाती है और 2,500 को चोटें आती हैं। कुल्लू में नशा बढ़ रहा है। नशे से दूर रहें। नशे की शुरुआत आसानी से होती है लेकिन लत लगने पर परिवार बरबाद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसके लिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। छात्राओं ने एक लघुनाटिका के माध्यम से देशभक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य लेखराज, प्रदीप शर्मा, अंजू हाजरी, अनीता शर्मा, जागृति, कश्मीर शर्मा, दिनेश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
...

जमा दो कक्षा की छात्रा मुस्कान ने पूछा कि अगर किसी के आसपास हो रहे गलत काम की पुलिस को सूचना देनी है, तो कैसे इसकी शिकायत करें। एएसपी ने कहा कि पुलिस के 100 और 112 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।
...

जमा दो कक्षा की साक्षी ने पूछा कि साइबर क्राइम करने वाले शातिरों को कैसे पूरा नाम, पता मिलता है। इससे किस तरह से बचा जा सकता है। एएसपी ने कहा कि सोशल साइट पर अपनी जानकारी अपडेट न करें। अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स न उठाएं।
...

जमा दो कक्षा की हनी ने सवाल किया कि नशे के आदी शख्स की कैसे पहचान की जा सकती है। उसे नशे से बाहर कैसे निकाला जा सकता है। एएसपी ने कहा कि नशे का आदी शख्स अकेले रहने लगता है। उसके व्यवहार में परिवर्तन आता है।

...

सातवीं कक्षा के विशेष विद्यार्थी कृष ने पूछा कि सड़क हादसा होने के बाद लोग घायल की मदद के लिए आगे क्यों नहीं आते हैं। एएसपी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल की मदद करें। ऐसे लोगों को गुड स्मार्टियन कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed