{"_id":"61c610fd9d2ebb00397d6208","slug":"rise-of-two-and-half-timesin-kullu-manali-for-chrismas-kullu-news-sml394568280","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-मनाली में सप्ताहभर में ढाई गुना बढ़े सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-मनाली में सप्ताहभर में ढाई गुना बढ़े सैलानी
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस के लिए उमड़े सैलानी।--संवाद।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशन ठाकुर
कुल्लू। क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली की वादियां सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। ताजा बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटकों ने जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण और मनाली का रुख किया है। एक सप्ताह में जिले में सैलानियों की आवाजाही ढाई गुना बढ़ी है। पिछले हफ्ते जिले में करीब 3500 पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई। इस सप्ताह दस हजार से भी अधिक वाहनों के आने की संभावना है। पांच दिन में जिले में सात हजार से अधिक पहुंचे हैं।
कोरोना के चलते तीन साल बाद मनाली में क्रिसमस मनाने के लिए सैलानियों का मेला लग गया है। मनाली के साथ जिभी, तीर्थन घाटी और पार्वती घाटी में भी रौनक आने से पर्यटन कारोबारियों की बांछे खिल गई हैं। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, किशन ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर तथा ललित कुमार ने कहा कि इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटलियर अपने स्तर पर छूट दे रहे हैं।
2020 को कोरोना के चलते पूरा विंटर सीजन पिट गया था। होटल एसोसिएशन मनाली के मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्रिसमस को मनाली में कई बड़े होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी से अधिक चल रही है। पर्यटन निगम मनाली के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि क्रिसमस के लिए निगम के अधिकतर होटल पैक हैं। कई होटलों में 80 फीसदी कमरे पैक हैं। संवाद
विज्ञापन
जश्न के लिए लाइव म्यूजिक सिस्टम का प्रावधान
क्रिसमस के लिए पर्यटन विकास निगम के साथ निजी होटलों में खूब तैयारियां की हैं। सैलानियों के जश्न के लिए निगम ने दो दिन पहले से ही लाइव म्यूजिक सिस्टम शुरू कर दिया है, जो 30 दिसंबर तक रहेगा।
हफ्ते में ढाई गुना बढ़े सैलानी
एक सप्ताह में मनाली के साथ जिले के अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। पिछले सप्ताह मनाली में लगे पर्यटन विभाग के ग्रीन टैक्स बैरियर में रोजाना 500 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। पिछले पांच दिनों से मनाली में रोजाना 1100 वाहनों की एंट्री हो रही है। पूरे जिले में पहले 1350 पर्यटक वाहन आ रहे हैं।