{"_id":"66d9944944fd2b1cc70d26ca","slug":"ridhima-topped-in-speech-anita-topped-in-quiz-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130180-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण में रिधिमा, प्रश्नोत्तरी में अनिता रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण में रिधिमा, प्रश्नोत्तरी में अनिता रहीं अव्वल
विज्ञापन
भाषा विभाग ने देवसदन में आयोजित की स्पर्धाएं, हिंदी निबंध में प्रियंका ने मारी बाजी
प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले अब राज्यस्तरीय स्पर्धा में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाषा विभाग कुल्लू की ओर से हिंदी पखवाड़ा के तहत देवसदन में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज की छात्रा अनिता ने प्रथम, कुल्लू वैली स्कूल की छात्रा हर्षिता ने द्वितीय और कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की छात्रा सृष्टि एवं डीएवी स्कूल के छात्र दिशमीत ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्रह्मर्षि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर की छात्रा निशा, ब्रह्मर्षि मिशन स्कूल जरड़ के छात्र वैभव और स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा प्रांचल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में भारत-भारती स्कूल की छात्रा प्रियंका गौड़ ने प्रथम, पीज की छात्रा उरवी ठाकुर ने द्वितीय, एलएमएस की छात्रा प्रतिष्ठा वालिया एवं ब्रह्मर्षि मिशन जरड़ की छात्रा श्रेया शर्मा ने तृतीय स्थान पाया। कुल्लू वैली स्कूल रामशिला की छात्रा दीया ठाकुर एवं ब्रांण की छात्रा अनामिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। भाषण प्रतियोगिता में एलएमएस ढालपुर की छात्रा रिधिमा ठाकुर ने प्रथम, कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की छात्रा स्नेहा ठाकुर ने द्वितीय, स्नोर वैली पब्लिक स्कूल की गूंजन राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों का चयन गेयटी थियेटर शिमला में 12 सितंबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. दयानंद गौतम, महाविद्यालय पनारसा की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता, डॉ. खेमचंद, जय प्रकाश शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद