फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rescue operation carried out at night in Beas

Kullu News: ब्यास में रात को चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 23 Oct 2024 04:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Rescue operation carried out at night in Beas
राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में ब्यास की लहरों में रात को राफि्टंग का प्र​शिक्षण लेते युवा।         
कुल्लू। पिरड़ी में देर रात तक सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। रात के अंधेरे में ब्यास में प्रशिक्षकों ने राफ्टें उतारीं और नदी के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात में ब्यास का पानी इतना ठंडा था कि रूह कांप जाए, इसकी परवाह किए बगैर युवाओं ने अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया।
विज्ञापन

मौका था राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के माध्यम से चल रहे एडवांस राफ्टिंग गाइड कोर्स का। इसमें बीती सोमवार रात को राफ्ट रेस्क्यू नाइट नेविगेशन मार्च, केजुअल्टी इवेक्यूएशन आदि ड्रिल्स सिखाई गई। प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे 18 प्रतिभागियों को आधी रात को ब्यास नदी में उतारा गया।
विज्ञापन

ब्यास के बीच देर रात तक 18 प्रतिभागी नाइट सर्च ऑपरेशन करते रहे। कोर्स के प्रशिक्षक गिमनर सिंह ने कहा कि एडवांस कोर्स में नाइट सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जरूरी होता है। राफ्टिंग के दौरान कभी भी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें इसमें दक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग सेंटर से सभी गुर सिखाने के बाद ही इन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। वहीं प्रतिभागियों में भी रात के अंधेरे में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed