{"_id":"67193875ea23cba931056b3d","slug":"regular-classes-start-in-schools-after-ten-days-kullu-news-c-89-1-klu1001-133445-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में दस दिन बंद रहे स्कूल, अब जाकर शुरू हुईं नियमित कक्षाएं, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में दस दिन बंद रहे स्कूल, अब जाकर शुरू हुईं नियमित कक्षाएं, जानें वजह
Thu, 24 Oct 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा के लिए स्कूलों में अवकाश के बाद, बुधवार से कुल्लू जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। 12 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक दशहरा पर्व के चलते शिक्षा खंड कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, सैंज, बंजार और नग्गर के स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए थे। हालांकि, आनी और निरमंड खंड के स्कूलों में दशहरा के दौरान कक्षाएं नियमित रूप से चलती रहीं।
अवकाश के बाद बुधवार को पहले दिन स्कूलों में करीब 80 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यार्थियों में स्कूल खुलने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। भुंतर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों का आना सुबह नौ बजे से शुरू हुआ, और 9:30 बजे तक 50 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल पहुंच चुके थे। सुबह 10:00 बजे प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसके बाद 10:30 बजे से नियमित कक्षाएं शुरू हुईं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा की प्रधानाचार्य कविता कपूर ने कहा कि विद्यार्थियों में स्कूल खुलने का उत्साह स्पष्ट था, और अब शैक्षणिक सत्र का आधा समय बीत चुका है, जिससे पढ़ाई का समय सीमित रह गया है। उधर, उच्च शिक्षा उप निदेशक कुल्लू अमर सिंह चौहान ने भी पुष्टि की कि दशहरा के बाद स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दस दिन की छुट्टियों के बाद आज स्कूल खुला तो काफी अच्छा लगा। अपने दोस्तों व सहपाठियों के साथ मिला हूं। स्कूल का माहौल थोड़ा अलग होता है। जब स्कूल आते हैं तो बहुत मन लगता है, अध्यापकों से काफी बातें सीखने को मिलती हैं।
-अनामिका, 12वीं कक्षा, बजौरा स्कूल
दशहरा के चलते घर में माहौल थोड़ा-सा मस्ती वाला बन गया था। मगर स्कूल खुलते ही अब फिर से पढ़ाई पर फोकस होगा। छुट्टियों का काम अध्यापकों को दिखाने के बाद आगामी परीक्षाओं के लिए अध्यापकों के मार्गदर्शन से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
-सागर संधू, 12वीं कक्षा, बजौरा स्कूल