{"_id":"6666e10092d2a54f86023dd7","slug":"ranabagh-lot-road-has-not-been-paved-for-a-decade-chambers-of-vehicles-are-breaking-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124433-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशक से राणाबाग-लोट सड़क नहीं हुई पक्की, टूट रहे वाहनों के चेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशक से राणाबाग-लोट सड़क नहीं हुई पक्की, टूट रहे वाहनों के चेंबर
विज्ञापन
फोटो सहित...
गड्ढों से भरी 13 किमी लंबी सड़क पर बस और वाहन चलाना बना चुनौती
छह पंचायतों में सेब सीजन तक सड़क की टारिंग करने की उठने लगी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की राणाबाग सड़क को बने हुए एक दशक से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन क्षेत्र की छह पंचायतों के लोग सड़क के पक्का होने की राह देख रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों के चेंबर भी टूट रहे हैं। अगले महीने से फलों का सीजन भी शुरू होने वाला है, मगर सड़क की हालत खस्ता बनी है। खराब सड़क पर बस को चलाना भी चालक के लिए चुनौती बना हुआ है।
13 किलोमीटर लंबी राणाबाग-कांडीबाग-लोट सड़क जिले की चार और मंडी जिले की दो पंचायताें की जीवन रेखा है। एक दशक से सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। आपदा में सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। इस कारण सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा है। साथ ही वाहनों को भी भारी नुकसान हो रहा है। पिछले सप्ताह दो कारों के चेंबर टूट गए। अब क्षेत्रवासी इस मार्ग पर अपने छोटे वाहनों को चलाने में कतराने लगे हैं।
गाड़ी मालिक सतपाल ठाकुर, टेक सिंह, तिलक राज, उगम राम ठाकुर, अशोक कुमार तथा खीम सिंह ने कहा कि रोपा से लेकर राणाबाग तक सड़क बहुत खस्ता है। जैबाग में एक गड्ढा इतना बड़ा है कि वहां पर दो गाड़ियों के चेंबर टूट गए। कहा कि इस मार्ग पर निगम की बस भी चलती है, मगर चालक को बस चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। कहा कि इस मार्ग से टकरासी, करशैईगाड़, फनौटी और लगौटी पंचायतों के साथ बहलीदार और बगड़ाथाच पंचायतों के लोग आवाजाही करते हैं। सेब की फसल को भी इसी मार्ग से मंडियों तक पहुंचाते हैं। सड़क की टारिंग नहीं होने से छह पंचायतों के लोगों में भी सरकार और विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने मांग उठाई कि सड़क की सेब सीजन से पहले हालत सुधारी जाए।
विज्ञापन
...
राणाबाग-कांडीबाग-लोट सड़क की टारिंग के लिए डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। टारिंग होने तक सड़क पर पड़े गड्ढों को ठीक किया जाएगा।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग