फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ramesh becomes president of River Rafting Operators Association

Kullu News: रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रमेश

Fri, 12 Jul 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramesh becomes president of River Rafting Operators Association
कुल्लू। रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू वैली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चुनाव प्रक्रिया के तहत चयन किया गया। कुल्लू-मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम राम ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद के लिए चुनाव हुए। एसोसिएशन के 164 ऑपरेटरों ने चुनाव प्रक्रिया में मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए रमेश ठाकुर को 66, श्याम चंद अत्री को 51 और शिव चंद को 45 मत मिले। रमेश ठाकुर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह ने 100 मत लेकर चुनाव जीता, जबकि प्रदीप ठाकुर को 62 मत ही मिले। सचिव पद के लिए हीरालाल को 118 और सुमित सूद को 45 मत मिले। हीरालाल ने 73 मतों की लीड से सचिव पद पर कब्जा किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष निहालचंद और उपसचिव विक्रांत ठाकुर को निर्विरोध चुना गया। कुल्लू-मनाली रिवर राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम राम ने कहा कि रिवर राफ्टिंग ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू वैली के चुनाव शांतिपूर्वक हुए। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन तीन साल के लिए किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed