फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rajmah turned yellow due to lack of rain, maize yield also fell by 40%

Kullu News: बारिश न होने से पीली पड़ी राजमाह, मक्की की पैदावार भी 40% तक गिरी

Thu, 24 Oct 2024 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Oct 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Rajmah turned yellow due to lack of rain, maize yield also fell by 40%
बारिश न होने के कारण पीली पड़ी राजमाह की फसल। -संवाद
कुल्लू। पिछले करीब दो महीनों से सूखे जैसे हालात के चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। सूखे जैसे हालात के चलते पिछले साल के मुकाबले खेतों में दाल की पैदावार में गिरावट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में राजमाह की पैदावार में 30 से 40 फीसदी गिरावट आई है। वहीं मक्की की फसल भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

खेतों में नमी कम होने के कारण नहीं हो हुई मक्की के पौधे की वृद्धि भी सीमित रही। इससे मक्की के जो डंठल करीब छह फुट या फिर इससे अधिक लंबे होते थे, वह इस बार तीन से चार फुट में सिमट गए हैं। हालांकि अब किसानों ने सर्दियों के पशु चारे के लिए मक्की के घास को सुखाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिन किसानों ने मक्की की जून में बिजाई की थी, उसे काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

सितंबर के बाद अब अक्तूबर के महीने का भी आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है। बारिश होने के अभी तक कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। किसान चिंतित है सूखे जैसे हालात का कहीं आगामी फसल पर भी न पड़े। बारिश न होने के चलते जहां खेतों में फसलें पीली पड़ रही हैं, वहीं पशुओं के लिए चारे वाला घास भी सूख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान केहर सिंह, माघू राम और अमर चंद ने कहा कि जुलाई से अगस्त तक बारिश ठीक रही, इसके बाद मौसम शुष्क बना हुआ है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश न होने के चलते दालें और मक्की की 30 से 40 प्रतिशत तक फसल प्रभावित हुई है। खेतों में नमी न होने के कारण खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में दालों की पैदावार भी प्रभावित हुई है। बारिश के लिए किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

कृषि उप निदेशक कुल्लू सुशील शर्मा ने कहा कि बारिश न होने से कुछ असर तो फसलों पर हुआ है। अब रबी फसल की बिजाई का दौर शुरू होने वाला है। जितने अधिक समय तक बारिश नहीं होता है, इसका असर फसलों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed