फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rajiv Gandhi Day-Boarding School project lost in files

Kullu News: फाइलों में खो गया राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का प्रोजेक्ट

Sun, 09 Feb 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 09 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Day-Boarding School project lost in files
जिले में भूमि का चयन करने के बाद दो साल में नहीं हो पाईं औपचारिकताएं
विज्ञापन

एफसीए केस भी पोर्टल से डिलीट, ले-आउट प्लान जमा नहीं कर पाया विभाग

गौरीशंकर
कुल्लू। प्रदेश सरकार का मेगा प्रोजेक्ट राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल जिले में फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया है। सरकार को सत्तासीन हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग प्रोजेक्ट औपचारिकताओं में उलझकर रह गए हैं।
हालांकि, इन स्कूलों के स्थापित करने को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्र में जमीन का चयन भी किया जा चुका है, लेकिन जमीन को शिक्षा विभाग के नाम करने को लेकर जो औपचारिकताएं होती हैं, उसे शिक्षा विभाग अभी तक पूरा नहीं कर पाया है। विभागीय उदासीनता के चलते अब जो भूमि को विभाग के नाम करने के लिए एफसीए आवेदन किया था, वह केस भी पोर्टल से डिलीट हो गया है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट जिला में सिरे चढ़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। जानकारों की मानें तो यदि विभाग का यही सुस्त रवैया रहा तो आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट के पूरी तरह से ठंडे बस्ते में पड़ने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

--
एफसीए के लिए मांगा था ले-आउट
मजेदार बात यह है कि वन भूमि को इस आवासीय सुविधा के स्कूल बनने के लिए जो एफसीए आवेदन किया था, उसमें आपत्तियां लगी थीं। इसमें विभाग से डे-बोर्डिंग स्कूल से संबंधित लेआउट प्लान मांगा था, लेकिन विभाग प्लान जमा नहीं कर पाया। इस कारण पोर्टल से एफसीए केस डिलीट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां चयनित हुई थी भूमि
जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्रों में खुलने वाले राजीव गांधी-डे-बोर्डिंग स्कूल निर्माण के लिए आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड के पास, मनाली के जगतसुख और बंजार के साथ साथ कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरड़ी में अंगोरा फार्म के पास भूमि का चयन किया गया था। इसमें 50-50 बीघा भूमि शामिल थी। दो वर्षों में विभाग इससे संबंधित औपचारिकताएं ही पूरी नहीं कर पाया है। ऐसे में जिला कुल्लू में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ता दिखाई दे रहा है।

--
राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल को लेकर मामला निदेशालय में विचाराधीन है। जो भी निदेशालय से आदेश होंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - देस राज, उप निदेशक उच्च शिक्षा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed