{"_id":"65ad53667245411f11013f96","slug":"raghunaths-city-decorated-with-lights-people-engrossed-in-ramdhun-kullu-news-c-89-1-ssml1012-15355-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाइटों से सजा दी रघुनाथ की नगरी, रामधुन में रम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाइटों से सजा दी रघुनाथ की नगरी, रामधुन में रम गए लोग
विज्ञापन
कुल्लू। अयोध्या में होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू राममय हो गई है। शहर में लाइटें लगाकर सजाया गया है। भगवान रघुनाथ के मंदिर को भी सजा दिया है। लोगों के घरों और गाड़ियों में श्रीराम की पताकाएं लहरा रही हैं। हर जगह पर रामधुन ही सुनने को मिल रही है। कुल्लू के लोग श्रीराम मंदिर की प्रतिष्ठा होने की खुशी में खिल उठे हैं।
सोमवार को जिले के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन रखा गया है। भजन-कीर्तन के साथ मंदिरों में प्रसाद भी बंटेगा। हरिपुर स्थित ठाकुर माधोराय मंदिर में 25 महिला एवं युवक मंडलों के सदस्य भजन-कीर्तन में शामिल होंगे। कुल्लू जिले के आराध्य भगवान रघुनाथ के मंदिर में सुबह 10:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा।
मंदिर में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इसके साथ ही ढालपुर के रथ मैदान में युवा कांग्रेस की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कई अन्य मंदिरों में अनुष्ठान होेंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह 10:00 बजे से भगवान रघुनाथ के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ शुरू होगा। इससे पहले रविवार को भगवान रघुनाथ के मंदिर में सफाई की गई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रघुनाथ की नगरी में भी खुशी का माहौल है।
...
भुंतर में लगाया जाएगा भंडारा
जिले के प्रवेशद्वार भुंतर स्थित शिवा चौक पर भंडारे का आयोजन स्थानीय लोगों की ओर से किया जा रहा है। इसमें दिनभर भंडारे का प्रसाद बंटेगा। आयोजकों की ओर से लोगों से भंडारे में शामिल होने की अपील की गई है।