फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Questions raised in floor construction of Kullu College

Kullu News: कुल्लू कॉलेज के फर्श निर्माण में उठाए सवाल

Fri, 15 Dec 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Questions raised in floor construction of Kullu College
कुल्लू महाविद्यालय में चल रहे निर्माण के दौरान भवन के आगे बिना पत्थर बिछाए जा रहे फर्श का निरीक
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में निर्माणाधीन भवन के बाहर बिछाए जा रहे फर्श को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने सवाल उठाए हैं। कॉलेज प्रबंधन का तर्क है कि ठेकेदार ने बिना सोलिंग किए हुए ही फर्श बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर रिसने वाले पानी से कॉलेज भवन को खतरा हो सकता है। पिछली बरसात में महाविद्यालय भवन की सड़क के आगे भूस्खलन से दरारें पड़ चुकी हैं। जिस जगह पर सोलिंग की जा रही है वहां पर पहले ही मिट्टी ढेर हैं। कमरों में पानी के रिसाव से कंप्यूटर लैब की दीवारों में लगा पेंट उखड़ रहा है।
विज्ञापन

जिस तरह से ठेकेदार की ओर से फर्श बिछाया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में कॉलेज प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने अन्य प्राध्यापकों के साथ साइट पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम को फिर से करने के लिए कहा लेकिन काम जारी रखा गया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि फर्श के ऊपर पेबर बिछाकर इसे दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed