{"_id":"6a5df579cbf21612b50e39cc","slug":"protest-against-wangchuks-detention-kullu-news-c-89-1-ssml1015-181925-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वांगचुक की हिरासत में लेने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वांगचुक की हिरासत में लेने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
कुल्लू। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में सोमवार को कुल्लू में सीटू और सीपीआईएम संगठनों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कम्युनिस्ट पार्टी, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) कुल्लू, हिमाचल किसान सभा और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से संयुक्त रूप से भेजे गए मांगपत्र में केंद्र सरकार से कई मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सीटू नेता भूप सिंह भंडारी ने कहा कि नीट से जुड़े कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने की मांग की गई। नीट-यूजी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की भी मांग उठाई गई। संगठनों ने केंद्र सरकार से सोनम वांगचुक को शीघ्र रिहा करने की भी मांग की। संवाद