{"_id":"6505eadb9aec7b0d6c0ea134","slug":"priyankas-visit-to-himachal-upset-bjp-kimta-kullu-news-c-89-1-ssml1012-7084-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के हिमाचल दौरे से बौखलाई भाजपा : किमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के हिमाचल दौरे से बौखलाई भाजपा : किमटा
Sat, 16 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही को देखा और प्रभावित एवं पीड़ितों के दुख को समझा है। यह बात शनिवार को कुल्लू में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव किमटा ने प्रेस वार्ता में कही।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू और शिमला के अलावा कहीं नहीं जा पाए। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी जमा पूंजी को आपदा राहत कोष में दे दिया। केंद्र ने आपदा को लेकर कोई मदद नहीं की है, जो राशि आई है वह रूटीन राशि है। इसको लेकर भी भाजपा आपदा में राजनीति कर रही है।
कहा कि पीएम मोदी हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, मगर अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में उन्होंने सभी पंचायतों से लाखों की राशि इकट्ठा की। मात्र 20 से 25 लाख रुपये तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिए थे, बाकी राशि अपनी एक संस्था में दी।
विज्ञापन
कहा कि मंडी से लेकर मनाली तक एनएचएआई कछुआ गति से काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने अमेरिका से सेब आयात ड्यूटी को कम किया है, इसे हिमाचल के बागवानों को नुकसान होगा। संवाद