{"_id":"62b9eb432376240e154f0079","slug":"pratibha-singh-s-public-meeting-could-not-be-held-in-the-school-ground-kullu-news-sml4134626190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल सजा, स्कूल मैदान में नहीं हो सकी प्रतिभा सिंह की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल सजा, स्कूल मैदान में नहीं हो सकी प्रतिभा सिंह की जनसभा
विज्ञापन
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद प्रतिभा सिंह का कुल्लू पहुचनें पर रामशिला में स्वाग
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/खराहल। सांसद प्रतिभा सिंह सांसद आर्दश योजना के तहत गोद लिए गाहर पंचायत पहुंचीं। प्रतिभा सिंह के लिए गाहर स्कूल में पंडाल को तो सजा दिया लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार स्कूल में जनसभा करने की अनुमति नहीं हैं। ऐसे में पंचायत के लोगों को आनन-फानन में पंचायत भवन के प्रांगण में ही जनसभा करवाई।
पंचायत प्रागंण में कम जगह होने से जनप्रतिनिधियों समेत लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर पंचायत के लोगों में काफी रोष दिखा। प्रतिभा सिंह ने गाहर पंचायत में सांसद आर्दश योजना को लेकर बैठक भी की। इस मौके पर विभागों के अधिकारियों ने सांसद आदर्श योजना के तहत होने वाले विकास कार्य की जानकारी भी दी। सांसद ने कहा कि तीन साल के भीतर पंचायत में विभिन्न कार्यों को सभी विभाग तेजी से करके लोगों को सुविधा मुहैया करें।
प्रधान गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स, उपप्रधान चमन, समिति सदस्य टेक चंद और सदस्यों ने कहा कि स्कूल मैदान में जनसभा को अनुमति न देना पंचायत के लोगों के साथ अन्याय करना है। इस मैदान पर कई अन्य कार्यक्रम तो होते हैं। यह कार्यक्रम भी सरकारी था। इसमें सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में ही लोगों को अवगत करवाना था। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। इसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति से भी अनुमति मांगी थी। कई स्कूलों के मैदान में तो कार्यक्रम होते हैं। सरकार को दोहरी नीति नहीं अपनानी चाहिए।