फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Potholes started disappearing from Babeli-Jindaur road

Kullu News: बबेली-जिंदौड़ मार्ग से गायब होने लगे गड्ढे

Wed, 23 Oct 2024 04:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Potholes started disappearing from Babeli-Jindaur road
बबेली ​​जिंदौड़ सड़क में टारिंग के बाद का दृश्य
कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र की बबेली-जिंदौड़ सड़क की टारिंग शुरू हो गई है। जल्द ही गड्ढों से निजात मिलेगी। टारिंग कार्य पूरा होने पर सफर सुहाना होगा। लोक निर्माण विभाग ने 8.5 किलोमीटर सड़क में टारिंग युद्धस्तर पर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सड़क की टारिंग पर 9.25 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क की स्थिति सुधरने के बाद सारी कोठी सहित अन्य क्षेत्रोंं के लोगों को सुविधा मिलेगी। बबेली-जिंदौड़ सड़क से सैकड़ाें आबादी जुड़ी है। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि अब सड़क की टारिंग समाप्त हो और जनता को गड्ढों से निजात मिले।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक 70 किलोमीटर सड़क में टारिंग का काम पूरा किया गया है। इसमें बिजली महादेव सड़क, कुल्लू शहर और भुंतर-मणिकर्ण सड़क आदि शामिल है। बरसात निपटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की टारिंग का कार्य शुरू किया है। कुछ कार्य बरसात से पहले गर्मियों में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन कायथ ने कहा कि बबेली-जिंदौड़ सड़क की टारिंग का कार्य चल रहा है। अभी एक किमी में टारिंग हो चुकी है, जबकि चार किमी में काम बाकी रह गया है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।


...
बबेली-जिंदौड़ सड़क की टारिंग के कार्य पर 9 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क में टारिंग से लोगों को सुविधा मिलेगी। मनाली विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी चकाचक किया जा रहा है।
-भुवनेश्वर गौड़, विधायक मनाली विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed