फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pomegranate's banging entry in the mandis

मंडियों में अनार की धमाकेदार एंट्री

Wed, 08 Sep 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate's banging entry in the mandis
कुल्लू। सेब सीजन के बीच सब्जी व फल मंडियों में अनार आना भी शुरू हो गया है। अनार की मंडियों में धमाकेदार एंट्री हुई है। शुरूआती दौर में व्यापारी अनार को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। मृदुला किस्म का अनार मंडियों में 130 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

गंधारी अनार के बागवानों को 70 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है। पिछले साल यह मृदुला अनार शुरूआत में 90 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका था। जिला कुल्लू के गड़सा, हुरला, थरास, भुंतर, खराहल, बंजार, सैंज आदि क्षेत्रों में अनार के बगीचे हैं। यहां काफी संख्या में अनार निकलता है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के चलते पौष्टिक तत्वों से भरपूर अनार की मांग बढ़ रही है। इसके चलते मंडियों में अनार के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। बागवान दिनेश कुमार शर्मा, अशोक, रेवत राम, विक्की, चेंहकू राम, बाला राम और रामकृष्ण ने कहा कि सेब का सीजन लगभग अब समाप्त होने वाला है। अनार की फसल तैयार हो गई है। बागवान तैयार अनार को मंडियों में बेचने के लिए ला रहे हैं। इसके बागवानों केे बेहतर दाम मिल रहे हैैं। उन्होंने कहा कि शुरूआत में अनार के अच्छे दाम मिलने से इस बार आखिर तक मार्केट अच्छी रहने की उम्मीद है। उधर, इस संबंध में सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि अनार अब मंडियों में आना शुरू हो गया है। कुछ दिनों में मंडियों में आने वाले खेप में इजाफा होगा। अब तक बागवानों को मिले अनार के दाम पिछले साल से 30 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed