फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pomegranate prices jumped by ten rupees

लाहौल-स्पीति में 12 मतदान केंद्र संवेदनशील

Fri, 29 Oct 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate prices jumped by ten rupees
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में भी मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। शनिवार सुबह आठ बजे कड़ाके की ठंड के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में भी मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए रेड कॉरपेट बिछाया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 24446 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 656 सर्विस इलेक्टोरल भी शामिल हैं। जिले के 92 मतदान केंद्रों में 12492 पुरुष और 11954 महिला मतदाता वोट डालेंगे। उदयपुर उपमंडल में 7030, लाहौल में 8802 और स्पीति में 7958 वोटर हैं। स्पीति में 3888 पुरुष वोटरों के मुकाबले 4070 महिला वोटर हैं। जिले में 12 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। लाहौल-स्पीति में काजा में सबसे अधिक 785 और सबसे कम लिंगर में 37 वोटर दर्ज हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया के लिए सभी पोलिंग बूथ तैयार कर लिए हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिस्पा और क्यूलिंग पोलिंग बूथों पर सभी तैनात सभी कर्मचारी महिला होंगी। टशीगंग, रंगरीक और गुलिंग पोलिंग स्टेशन को मॉडल पोलिंग स्टेशन के तौर पर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed