{"_id":"621bb21bd050013865733cff","slug":"polio-vaccination-in-snow-kullu-news-sml400995529","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ फीट बर्फ में 5 किमी पैदल चल बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ फीट बर्फ में 5 किमी पैदल चल बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
बंजार घाटी में बर्फ में पोलियो खुराक पिलाने जातीं स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/बंजार। कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बावजूद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों ने गांव-गांव पैदल पहुंच कर शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई। इस दौरान खतरनाक रास्तों से गुजरने के समय आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को कई दिक्कतें पेश आईं, लेकिन उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा। गांवों में पहुंचकर बच्चों को पोलियों की खुराक उपलब्ध करवाई। बंजार के जिभी पालियो बूथ की बात करे तो यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों को गांव-गांव में जाकर पोलियो की खुराक उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी सौंपी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनसा देवी और शांता देवी ने डेढ़ फीट बर्फ में जिभी से सोझा तक पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसकी सराहना स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने की है।
दरअसल भारी बर्फबारी से जिभी से जलोड़ी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसलिए दोनों पैदल चलकर गांव पहुंचीं और अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाया है। वहीं कुल्लू जिले के अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बर्फ में कई किलोमीटर तक पैदल चलकर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। रविवार को जिले में 93.5 फीसदी बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई गई। 34,540 बच्चों में से 32,291 को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
.........
2259 बच्चों को आज पिलाई जाएगी दवा
जिले के दुर्गम क्षेत्रों में भारी बर्फ होने से स्वास्थ्य विभाग अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया है। इससे 2259 बच्चे पेोलियो की खुराक से वंचित रह गए हैं। इन सभी बच्चों को सोमवार को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान अभी मंगलवार तक जारी रहेगा। खंड चिकित्सा अधिकारी बंजार डॉ. राजेश बोध ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायतों का चयन किया गया है। यहां पर आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को पहले दिन दो महिलाओं ने डेढ़ फीट बर्फ में चलकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई है।
विज्ञापन
32,291 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद शर्मा ने कहा कि पहले दिन 34,540 बच्चों में से 32,291 को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जबकि शेष बचे बच्चों को सोमवार व मंगलवार को पोलियो की खुराक उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों ने बर्फ में पैदल चलकर अभियान को सफल बनाया है। उन्होंने सभी की सराहना की है।

बंजार घाटी में पोलियो खुराक को बर्फ में पैदल चलकर घर-घर जाकर पिलातीं स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद- फोटो : Kullu