फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   planning for panchayat election

पंचायत चुनाव को बनाई रणनीति

Mon, 10 Aug 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 10 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
planning for panchayat election

जिला कांग्रेस की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय कुल्लू में आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। जबकि, प्रदेश महासचिव सुंदर ठाकुर और विस प्रभारी कुल्लू दीपक शर्मा इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों के बारे में रूपरेखा तैयार की गई। इस पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं की भी राय ली गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तम शर्मा ने कहा कि चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। पंचायतों में कांग्रेस सरकार के माध्यम से बहुत विकास कार्य हुए हैं।

विज्ञापन


अब समय आ गया है कि इसकी जानकारी आम लोगों को भी दी जाए। कुल्लू विस क्षेत्र के प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में नहीं आना चाहिए। नि:स्वार्थ भाव से पार्टी में आना चाहिए। प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है। अब आने वाले चुनावों में भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्य तो बहुत किए हैं, लेकिन हम कार्यकर्ताओं में एक ही कमी है कि हम इसका प्रचार लोगों में नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में जिप सदस्य दिनेश सेन, ओम प्रकाश शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव दविंद्र ठाकुर, चांद किशोर, मीडिया प्रभारी राजेश शानू, नवनीत सूद, नप उपाध्यक्ष मुनीष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल सूद, अतुल गुप्ता, प्रदेश सचिव इंटक जवाहर लाल शर्मा, घनश्याम सांख्यायन, दीप कुमार, रत्ना, करुण विराग महंत, हीरा लाल पुजारी, विजेंद्र शर्मा, सुरेश नेगी, विशाल महंत, दीपक महंत, शोभा राम, बुध राम, परमानंद, बने राम, देव प्रकाश सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed