{"_id":"62a777ac341be801071d290f","slug":"petrol-diesel-not-found-at-petrol-pumps-in-kullu-kullu-news-sml412032517","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
Petrol-diesel not found at petrol pumps in Kullu
कुल्लू। जिले में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। पंपों में न तो पेट्रोल की सप्लाई आ रही और न ही डीजल। यह समस्या पिछले तीन-चार दिनों से चल रही है।
गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने आ रहे लोगों को निराशा होकर लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी लोगों को परेशान होकर दूसरे पेट्रोल पंपों में जाना पड़ा। वहीं रिलायंस कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। दो दिन पहले पेट्रोल दो रुपये तथा डीजल एक रुपये की वृद्धि की है। अब कुल्लू में रिलायंस के पंपों में पेट्रोल-103.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.88 रुपये मिल रहा है।
भारत पेट्रोलियम की सप्लाई जहां डंप पड़ी है वहीं इंडियन ऑयल की भी सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है। पेट्रोल पंपों को मांग के मुताबिक पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल भरने पहुंचे अंकित, प्रीति, आशीष, रवि तथा कुलदीप ने कहा कि शमशी में लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
अंकित ने कहा कि वह सोमवार को भारत पेट्रोलियम में अपनी गाड़ी में तेल भरवाने आए थे, लेकिन उन्हें खाली लौटना पड़ा है। लारजी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक नीरज सैनी ने कहा कि मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं आ रही है।