{"_id":"68af39edb91bc69269097d31","slug":"petrol-crisis-due-to-closure-of-kullu-mandi-highway-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155606-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मंडी हाईवे बंद होने से पेट्रोल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मंडी हाईवे बंद होने से पेट्रोल का संकट
Wed, 27 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में वाम तट मार्ग पर छरूडू में नदी में बही सड़क।-संवाद
तीन दिन से नहीं पहुंची सप्लाई, पंप सूखे, पेट्रोल के लिए भटक रहे लोग
पेट्रोल न मिलने के कारण पंपों से निराश लौट रहे कई वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तीन दिन से बंद कुल्लू-मंडी हाईवे ने जिले में पेट्रोल की किल्लत का संकट खड़ा कर दिया है। आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप सूख गए हैं और लोग पेट्रोल के लिए भटक रहे हैं।
प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं के लिए ईंधन का न्यूनतम रिजर्व रखने के आदेश जारी किए हैं लेकिन आम जनता और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पेट्रोल की कमी ने इलाके में नया संकट पैदा कर दिया है जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
बजौरा से मनाली तक पेट्रोल पंपों में 50 फीसदी से अधिक पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप खाली होने से लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। कई पेट्रोल पंपों से वाहन चालकों को निराश लौटना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में डीजल की आपूर्ति अभी हो रही है।
विज्ञापन
जिला मंडी और कुल्लू के बीच हाईवे पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। पेट्रोल-डीजल के ट्रक कुल्लू नहीं पहुंच पाए हैं। जिले में साल 2023 के जैसे हालात एक बार फिर भारी बारिश के कारण सामने आए हैं। मंडी-कुल्लू के बीच हाईवे और कांडी-कटौला वैकल्पिक सड़क बंद होने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पेट्रोल न मिलने से चालकों को एक से दूसरे पंप पर भटकना पड़ रहा है।
--
प्रशासन ने जारी किए हैं स्टॉक रखने के निर्देश
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) अध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों को आपातकालीन सेवाओं के लिए आगामी आदेशों तक न्यूनतम रिजर्व स्टॉक बनाए रखने के आदेश दिए हैं। निर्धारित नियमों के अनुसार 25,000 लीटर से अधिक क्षमता वाले पंपों को कम से कम 5000 लीटर डीजल और 3000 लीटर पेट्रोल रिजर्व रखना होगा। 25,000 लीटर से कम क्षमता वाले पंपों को कम से कम 3000 लीटर डीजल और 2000 लीटर पेट्रोल रिजर्व बचाना होगा। एंबुलेंस, फायर टेंडर, आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई और सड़क बहाली कार्यों में लगे वाहनों को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ईंधन उपलब्ध करवाया जाएगा।