फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People raised slogans in SP office

लोगों ने एसपी कार्यालय में की नारेबाजी

Sat, 02 Oct 2021 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
People raised slogans in SP office
कुल्लू। कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन पर स्थित बबेली के पास कार व वैन में हुई टक्कर मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को अवकाश के दिन भी जिला मुख्यालय के साथ लगती पीज, बाराहार तथा बल्ह पंचायतों के लोग पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 28 सितंबर की रात को बबेली के पास हाईवे-तीन पर कार और वैन की टक्कर में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार नेरचौक मंडी में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि हादसे का आरोपी खुला घूम रहा है। करीब एक घंटे तक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के बाहर डटे रहे। वैन चालक सोहन लाल निवासी प्राक्षी के मामा मुरलीधर, प्रधान परस राम, ग्रामीण लाल चंद, थरवन लाल, राजेश तथा सुनील ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। सिर्फ कागजों में ही कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि कार चालक टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया है और कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें अन्यथा ग्रामीण बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए पुलिस व प्रशासन जिम्मेदार होगा। इसके बाद एएसपी सागर चंद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने पूरे मामले की अभी तक हुई कार्रवाई से ग्रामीणों को अवगत करवाया है। हादसे में टक्कर मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है और उसे जमानत मिल गई है। कहा कि पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में रखा है। मामले की पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed