फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People of Mayar Valley troubled by road, communication, and electricity issues.

Kullu News: सड़क, संचार और बिजली की समस्याओं से परेशान मयाड़ घाटी के लोग

Thu, 13 Aug 2026 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Aug 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
People of Mayar Valley troubled by road, communication, and electricity issues.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सड़क, संचार, बिजली और कृषि से जुड़ी समस्याओं से घाटी के लोग परेशान हैं। समस्याओं के समाधान की मांग के लिए मयाड़ घाटी के लोगों ने मनाली से केलांग तक पदयात्रा की।
विज्ञापन

केलांग पहुंचने के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और सीमा सड़क संगठन के मुख्य अभियंता को मांगपत्र भेजकर दुर्गम क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मयाड़ घाटी में सब्जी मंडी समेत अन्य मांगों को लेकर मयाड़ वेली के कर्ण देव बौद्ध, पूर्व पंचायत प्रधान कर्म सिंह ठाकुर और प्रीतम चंद ठाकुर ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगपत्र में कारगा में प्रस्तावित सब्जी मंडी का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की गई है। इससे मटर, फूलगोभी, आलू समेत अन्य नकदी फसलों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध हो सकेगा और किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
मयाड़ घाटी समेत अन्य दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टावरों की संख्या बढ़ाकर हाईस्पीड इंटरनेट और भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई है। इसके अलावा मयाड़ सड़क को सुरक्षित बनाने और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।

परियोजनाओं से पहले पंचायतों की एनओसी की मांग
मांगपत्र में बिजली परियोजनाओं के निर्माण से पहले संबंधित ग्राम पंचायतों की एनओसी अनिवार्य करने की मांग की गई है। साथ ही स्थानीय लोगों के सामाजिक, पर्यावरणीय और पारंपरिक अधिकारों को ध्यान में रखने की बात कही गई है। मयाड़ घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर बरसात के दौरान भूस्खलन और नालों के उफान की समस्या को देखते हुए सुरक्षा दीवारें, पुलिया और कलवर्ट बनाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed