फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners will protest against the government on 17th in Dhalpur.

Kullu News: ढालपुर में 17 को सरकार के खिलाफ गरजेंगे पेंशनर

Sat, 11 Oct 2025 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will protest against the government on 17th in Dhalpur.
मांगों को लेकर बोलेंगे हल्ला, प्रदेश सरकार कर रही अनदेखी : शर्मा
विज्ञापन

हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू खंड की मासिक बैठक में बनाई रणनीति
करुणामूलक आधार पर भर्ती की नीति को रद्द करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पेंशनर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश सरकार के खिलाफ 17 अक्तूबर को मोर्चा खोला जाएगा। वे जिला मुख्यालय ढालपुर में पेंशनर प्रदर्शन करेंगे। इसी रूपरेखा शनिवार को हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू खंड की मासिक बैठक में तैयार की गई।
शीतला माता मंदिर में खंड अध्यक्ष जेएन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण देव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पेंशनरों ने एकमत में कहा कि लंबे समय से सरकार से लंबित वित्तीय लाभों को जारी करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार मांगों को दरकिनार कर रही है। ऐसे में मजबूरन पेंशनरों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि सरकार के मुखिया रेवड़ियां बांटना और पेंशनरों की अनदेखी बंद करें। करुणामूलक आधार पर भर्ती की जो नीति बनाई गई है, वह करुणामूलकों के हित में नहीं है। उस नीति को रद्द किया जाए। परिवहन निगम के पेंशनरों की पेंशन का स्थायी हल निकाला जाए। सरकार पुर्ननियुक्ति और आउटसोर्स प्रथा को बंद करे। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। ऐसे में पेंशनरों को मजबूर होकर अब सरकार के खिलाफ उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय कुल्लू में 17 अक्तूबर को पेंशनर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed