फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners will march to Vis on 5th if their demands are not heard

Kullu News: मांगों पर सुनवाई न होने पर 5 को विस कूच करेंगे पेंशनर

Sat, 17 Aug 2024 02:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will march to Vis on 5th if their demands are not heard
मंडी। पेंशनरों की समस्याओं को सुलझानेे के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से समय न मिलने पर मंडी जिले के पेंशनर 5 सितंबर से शिमला में विधानसभा का मार्च करेंगे। शहर के वरिष्ठ नागरिक भवन में 15 अगस्त को जिला प्रधान केडी अवस्थी की अध्यक्षता में एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक हुई।
विज्ञापन

मंडी इकाई के प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को पेंशनरों की प्रमुख समस्याओं के संबंध में दो साल से ज्ञापन दिए। आज दिन तक न मिलने का समय दिया और न ही समस्याओं को सुलझाया। शिमला सचिवालय में समय देने के बावजूद सुबह 10 बजे से रात 9:30 बजे तक पेंशनरों की अनदेखी की गई। इस कारण संगठन की राज्य कार्यकारिणी ने सरकार को जगाने के लिए विधानसभा मार्च का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांग दोहराई कि हर माह पेंशन के लिए समुचित राशि अलग से दी जाए ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को नियमित पेंशन मिल सके। संशोधित पेंशन के एरियर की पहली किस्त 50000 रुपये की अदायगी के साथ दूसरी किस्त का भी भुगतान किया जाए। चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान किया जाए। प्रधान ने बताया कि धरने को लेकर सरकार को 17 दिन का नाेटिस भिजवाया जा रहा है। बैठक में महासचिव रोशन लाल कटोच, सुरेश चंद्र, देवी सिंह, चंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed