फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   pension should paid no tenth of every month

हर माह दस तारीख से पहले मिले पेंशन

Sun, 15 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 15 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
pension should paid no tenth of every month

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ की मासिक बैठक जेएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स संघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर चर्चा की गई। संघ ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने छह नवंबर की बैठक में जो निर्णय लिए हैं, कुल्लू खंड उनका स्वागत करता है तथा उनका पालन किया जाएगा। कहा गया कि एचआरटीसी पेंशनरों की हर महीने अनदेखी की जा रही है, जिसकी संघ घोर निंदा करता है। संघ ने मांग की कि हर माह की दस तारीख से पूर्व पेंशनरों की पेंशन का भुगतान किया जाए। उसके बाद कर्मचारियों को वेतन दिया जाए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार 1-1-2006 से पूर्व सेवानिवृृत्त पेंशनरों को 50 प्रतिशत पेंशन तथा 30 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन का पूरा लाभ 1-1-2006 से लागू किया जाए। वहीं, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री पानी की बढ़ाई गई दस प्रतिशत दरों को वापस लेें। पेंशनरों ने उपायुक्त कुल्लू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपायुक्त ने लाडा फंड मनमर्जी से लाडा नियमों की अनदेखी कर जारी किया, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने ज्यादातर व्यय अनावश्यक कार्यों पर किया है। इस अवसर पर वैष्णो मंदिर से बाबा बालकनाथ मंदिर तक दो मुद्रिका बसें चलाने और लोरन सनातन धर्म सभा रोड पर डंगे लगाने की मांग की है। इस दौरान पेंशनर्स संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरनदेव शर्मा, ओपी शर्मा, कमला नेगी, माधो कैलाश शर्मा, नौमी राम ठाकुर, रूपचंद ठाकुर, अमर भारती, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed