फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pedestrian roads damaged due to landslide

भूस्खलन होने से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त

Tue, 20 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian roads damaged due to landslide
सैंज की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली में बारिश के बाद बंद पड़ा रास्ता। - फोटो : Kullu
कुल्लू/न्यूली। जिला कुल्लू में रविवार को हुई बारिश के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत में तीन सड़कों पर यातायात ठप है। पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

भूस्खलन से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश के चलते कच्ची सड़कें दलदल में बदल गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर जिया से लेकर रामशिला, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग, मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। जिला कुल्लू में मंगलवार दोपहर को एक बार फिर हल्की बारिश हुई। बरसात के जोर पकड़ने से अब जिलावासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि सेब के लिए बारिश बेहतर मानी जा रही है। सैंज उप तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गाड़ापारली में निहारनी से मैल व मझान, निहारनी से वाह, शुगाड़ा, शाक्टी-मरोड़ इसके साथ ही शैंशर से बनाउगी के पैदल रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पंचायत प्रधान यमुना देवी, उप प्रधान गोपाल, पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल ठाकुर, पूर्व प्रधान भाग चंद, हीरा लाल, लग्न चंद ने कहा कि बारिश के बाद भूस्खलन से पंचायत के पैदल रास्ते कई जगह बंद पड़े हैं। लोगों को जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ रहा है। उधर, एसडीएम बंजार खेम चंद वर्मा ने कहा कि रास्ते दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। उधर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि ब्यास नदी सहित अन्य नाले उफान पर हैं। बरसात को देखते हुए लोग नदी-नालों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed