फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pear is getting up to Rs 90 per kg rate

नाशपाती को मिल रहे 90 रुपये किलो तक दाम

Fri, 25 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pear is getting up to Rs 90 per kg rate
कुल्लू। जिले में नाशपाती का दाना अब बढ़कर लार्ज और मीडियम ग्रेड तक पहुंच गया है। लार्ज और मीडियम ग्रेड निकलने से बागवानों की कमाई दोगुनी होगी। साइज छोटा रहने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। घाटी में इस बार नाशपाती की फसल पिछले साल के मुुकाबले 40 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी भुंतर में शुक्रवार को नाशपाती 75 रुपये प्रति किलो बिकी है। व्यापार के लिए कारोबारी कुल्लू आ रहे हैं। वीरवार को 90 रुपये प्रति किलो तक नाशपाती के दाम बागवानों को मिले थे। छोटी ग्रेड की नाशपाती के मंडियों में आधे दाम मिलते हैं, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ता है। नाशपाती का साइज नहीं बनने से घाटी के बागवान चिंतित थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश की फुहारों ने संजीवनी का काम किया है। नाशपाती के लिए इन दिनों बारिश की फुहारें ही काफी होती हैं। बारिश की इन फुहारों से नाशपाती के दाने अब लार्ज और मीडियम ग्रेड के नजर आने लगे हैं, जिससे बागवानों को अनुमान के मुताबिक अधिक फसल निकलने की उम्मीद जगी है। बागवान रेवत राम ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, जॉनी, दिनेश ठाकुर, तारा चंद और परस राम ने कहा कि नाशपाती का साइज अच्छा रहने से बागवानों को फायदा मिलता है। जब साइज अच्छा रहता है तो 10 किलो वाले डिब्बे में नाशपाती के कम दाने ही पैक होते हैं। छोटे साइज में नाशपाती के दानों की संख्या दोगुना होती है। एक सप्ताह के अंदर जिले में नाशपाती का तुड़ान और जोर पकड़ेगा। अगर इस बीच बारिश होती है तो साइज और भी बेहतर होगा। उधर, इस संबंध में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में एसडीटी कंपनी के जिला प्रतिनिधि नरेश ठाकुर ने कहा कि छोटे साइज की डिमांड कम रहती है। इसके दाम भी कम रहते हैं। अच्छा साइज होने का फायदा बागवानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed