फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pavement occupied by street vendors, pedestrians on the road

फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा, सड़क पर राहगीर

Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Pavement occupied by street vendors, pedestrians on the road
कुल्लू। जिला कुल्लू के फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी धारकों और अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है और राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। नगर परिषद लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रही है। शहर के ढालपुर, लोअर ढालपुर, अखाड़ा बाजार, सरवरी और गांधी नगर में रेहड़ी-फड़ी धारकों तथा अन्य लोगों ने सड़क किनारे बने फुटपाथों पर कब्जा कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जनता मजबूरन सड़कों पर चलने को विवश हो गई है। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ रहा है। शहर में कई लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। इसकी सुध नगर परिषद और जिला प्रशासन नहीं ले रहे हैं। सोमवार को नगर परिषद के 10 पार्षदों ने नप अध्यक्ष को प्रस्ताव सौंपा। इसमें शहर में अवैध कब्जा और अतिक्रमण को रोकने की मांग की है। पार्षद अरुण कंबोज, लोकेश, राज कुमार, दानवेंद्र सिंह, राजेंद्र सूद, शालिनी भारद्वाज तथा कुब्जा ठाकुर ने बताया कि कहा शहर में अवैध कब्जाधारियों का कब्जा है। लोग सड़क पर हैं। कारोबारियों के व्यापार भी असर पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से अवैध कब्जाधारियों को जल्द हटाए की मांग की। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

--
शहरी कारोबारी नाराज, नहीं हो रही कार्रवाई
शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण और अवैध कब्जों को लेकर शहर के कारोबारी भी परेशान हैं। कारोबारियों का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी धारकों और अन्य लोगों ने शहर के फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है। इससे उनके व्यापार पर पूरा असर पड़ रहा है। ग्राहक दुकानों में आने की बजाय रेहड़ी-फड़ी धारकों के पास जा रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। कारोबारियों ने कहा कि नगर परिषद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही ही। इससे शहर में अतिक्रमण अधिक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

--
नगर परिषद करेगी कार्रवाई : महंत
उधर, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष कृष्ण कुमार महंत ने कहा कि नगर परिषद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। शहर के अवैध कब्जाधारी और अतिक्रमण करने वालों को जल्द उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed