फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patients were left searching for ambulances due to the strike.

Kullu News: हड़ताल के चलते एंबुलेंस ढूंढते रह गए मरीज

Fri, 13 Feb 2026 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Feb 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
Patients were left searching for ambulances due to the strike.
कुल्लू। लंबित मांगों को लेकर कुल्लू में वीरवार को 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर रहे। एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कुल्लू में एंबुलेंस के पहिये भी थमे, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के चालकों ने स्टेरिंग थामा। हड़ताल के चलते कई मरीज एंबुलेंस ढूंढते रह गए।
विज्ञापन

दिन : वीरवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर सभी एंबुलेंस खड़ी हो गईं। आमतौर पर एंबुलेंस कॉल मिलने के बाद रवाना हो जाती थीं। हड़ताल के चलते 108 एंबुलेंस और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी सेवाएं बंद रखी। सुबह 11 बजे अस्पताल में लोगों को पता चला कि आज हड़ताल है तो उन्हें परेशानी हुई। इसी बीच पतलीकूहल से प्रसव के लिए एक महिला को कुल्लू लाया जाना था तो सूचना मिली। इसके बाद सरकारी चालक ने एंबुलेंस में गर्भवती महिला को करीब 11:30 बजे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी चालकों को एंबुलेंस में ड्यूटी के आदेश दिए गए। इसके बाद सरकारी चालक एंबुलेंस के आसपास ही बैठे रहे।
विज्ञापन

102 सेवा जो प्रसव के बाद महिलाओं को घर तक पहुंचाने के लिए मिलती है, नहीं मिल पाई। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से प्रसव के बाद जिन महिलाओं को छुट्टी दी गई, उन्हें टैक्सियों में ही घरों की ओर निकलना पड़ा। हालांकि 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। ऐसे में लोगों की परेशानियां फिलहाल कम नहीं होने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल में आई महिला गुड्डी देवी और विमला ने कहा कि 108 और 102 सेवा का लोगों को लाभ मिलता है लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संंबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एंबुलेंस में सरकारी चालकों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी सरकारी चालक एंबुलेंस में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed